गुरुग्राम
गुरुग्राम से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां बिहार की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि सेक्टर -57 में रहने वाली महिला उसकी 13 वर्षीय बेटी को पांच माह से बंधक बना कर यातना दे रही थी। परिवार वालों ने जब बेटी से बात नहीं कराई तो परेशान हो कर पीड़ित महिला ने अपनी मालकिन की मदद से शुक्रवार को बेटी को मुक्त कराया।
गुरुग्राम के सेक्टर-51 थाना पुलिस ने मां के बयान पर बेटी का मेडिकल कराने के बाद आरोपी महिला के खिलाफ मारपीट, बंधक बनाने और उनके दोनों बेटों के खिलाफ बैड टच का मामला दर्ज किया है। बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ तिगांव में रहती है।
वह घर में सफाई का काम और पति माली का काम करते हैं। उसके छह बच्चे हैं। दूसरे नंबर की बेटी को सेक्टर-57 में चौथी मंजिल पर जून माह से नौ हजार रुपये प्रतिमाह पर रखा था। पीड़िता ने बताया कि एक माह तक तो सब ठीक चलता रहा।
उसके बाद से बेटी का फोन उठाना बंद हो गया। उनके परिवार वालों ने उसका वेतन भी देना बंद कर दिया। इस पर उसे संदेह हुआ। जिस घर में वह काम करती थी, उन्हें उसने पूरी बात बताई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

