जिनेवा
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) ने सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर और सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर पुरस्कारों के फाइनलिस्ट की घोषणा की। शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में सर्वश्रेष्ठ फीफा फुटबॉल पुरस्कार 15 जनवरी 2024 को लंदन में आयोजित किए जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया की मैकेंज़ी अर्नोल्ड, स्पेन की कैटालिना कोल और इंग्लैंड की मैरी अर्प्स सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला गोलकीपर पुरस्कार के लिए फाइनलिस्ट हैं, जबकि पुरुष पुरस्कारों के फाइनलिस्ट में मोरक्को के यासीन, बेल्जियम के थिबाउट कोर्टोइस और ब्राजील के एडर्सन के नाम शामिल हैं।
फीफा जल्द ही सर्वश्रेष्ठ फीफा फुटबॉल पुरस्कार 2023 के लिए और अधिक फाइनलिस्टों की घोषणा करेगा। इन घोषणाओं में सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला कोच, सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष कोच, सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी और फीफा पुस्कस पुरस्कार के फाइनलिस्ट शामिल होंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

