धार
शहर के आदर्श सड़क पर एक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि आदर्श सड़क इंदौर नाके पर कार और बुलेट की आपस में टक्कर हो गई जिसके कारण बुलेट पर सवार युवक को गंभीर चोट आने पर उसकी मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः यह हादसा इंदौर नाके पर हुआ कार क्रमांक एमपी-09-सीजी-1692 से एक बुलेट सवार जा टकराया इस टक्कर के कारण बुलेट काफी छतीग्रस्त होने के साथ ही उस पर सवार आकाश नामक युवक जो चाणक्यपुरी कॉलोनी निवासी धार का बताया जा रहा है। हादसे के बाद युवक आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया था बेहोशी की हालत में हास्पिटल लेकिन पहुंचे बाद में उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। धार जिला भोज चिकित्सालय में उसका पीएम किया गया ।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

