संसद सुरक्षा चूक मामले को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमला बोला रहा, चूक तो हुई है, अध्ययन और समीक्षा करने की जरूरत : चिराग पासवान

राज्य

पटना
संसद सुरक्षा चूक मामले को लेकर जमकर बयानबाजी हो रही है। विपक्ष इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला रहा है। इस बीच लोजपा रामविलास प्रमुख चिराग पासवान की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। गुरुवार को पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान चिराग ने कहा कि चूक तो हुई है। इस पर अध्ययन और समीक्षा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल को और सख्त करना हो तो उसे किया जाना चाहिए। चिराग ने आगे कहा कि ऐसे में मुझे लगता कि संसद सुरक्षा चूक मामले में जिम्मेदारी और जवाबदेही भी तय करने की जरूरत है।

चिराग पासवान ने कहा कि संसद के परिसर में आम लोग जो विजिटर्स होते हैं, वो पास लेकर घूमते हैं। बिना क्रॉस वेरिफाई किए वह व्यक्ति कौन है, नहीं है, कई बार सासंद लोग भी हस्ताक्षर कर देते हैं। बिना पहचान के सदन में किसी के भी जाने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दर्शक दीर्घा और सांसदों के बीच में कितनी दूरी है, लेकिन वह व्यक्ति इतनी सहजता से कूद गया, ये दर्शाता है कि आज ये घटना हुई है तो कल को कोई और बहुत बड़ी घटना घट सकती है। ऐसे में नियम कानून को और सख्त करने की जरूरत है। जिन सासंदों के माध्यम से लोग आते हैं या सांसद हस्ताक्षर करते हैं उसको और जितना सख्त करने की जरूरत है किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश की संसद है, जहां ना सिर्फ सांसदों की सुरक्षा का मामला है बल्कि देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री यहीं पर बैठते हैं। ऐसे में अगर सदन में इस तरीके की घटना होगी तो यकीनन देश भर में इसका संदेश ठीक नहीं जाएगा।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry