नाबालिग लड़की से जबरन बनाए संबंध, बहला-फुसलाकर ले गया पुणे, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ रायपुर

चांपा.

चांपा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को एक युवक गजेंद्र कुमार धीवर (19) पांच महीने पहले बहला-फुसलाकर महाराष्ट्र के पुणे ले गया। आरोप है कि गजेंद्र कुमार धीवर ने वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी को पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया है। साथ ही नाबालिग लड़की को भी बरामद किया है। जानकारी अनुसार, नाबालिग लड़की के परिजनों ने 27 जुलाई को चांपा थाने में सूचना दी थी।

उनकी बेटी सुबह स्कूल गई थी, जिसके बाद वह शाम को घर वापस नहीं आई। बेटी की आसपास तलाश की गई। रिश्तेदारों और दोस्तों से भी पूछताछ की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट चांपा थाने में दर्ज कराई गई थी। धारा 363 की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई। थाना प्रभारी मनीष परिहार ने बताया कि चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से अपहरण हुई नाबालिग लड़की की खोजबीन की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जर्वे का रहने वाला गजेंद्र धीवर एक नाबालिग बालिका को लेकर पुणे महाराष्ट्र रह रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भेजा गया, जहां से अपहरण हुई बालिका को बरामद किया गया। नाबालिग बालिका ने बताया कि जबरदस्ती करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोपी गजेंद्र धीवर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर नायक रिमांड पर भेजा गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry