महिलाकर्मी ने सुसाइड नोट में लिखी कई बातें, बाद में दे दी जान

राज्य

नोएडा.

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-142 थाना क्षेत्र स्थित ग्रोफर्स लैब स्टार्टअप कंपनी के दफ्तर में महिलाकर्मी तानिया भगत (27) ने शुक्रवार तड़के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। जान देने से पहले दोस्तों को कॉल की और मौके पर ही सुसाइड नोट लिखा। बरामद सुसाइड नोट में उसने साफ लिखा है कि कोई उसे पसंद नहीं करता। वहीं परिजनों ने सहकर्मी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

सेक्टर-142 थाना पुलिस ने बताया कि दिल्ली के बुराड़ी निवासी तानिया करीब चार साल से स्टार्टअप कंपनी में एग्जीक्यूटिव थी। बृहस्पतिवार रात दफ्तर बंद होने पर तानिया सहकर्मी के साथ निकली थी। सूत्रों का कहना है कि वह सहकर्मी के साथ किसी पार्टी में गई थी। देर रात या फिर तड़के दोनों फिर से दफ्तर पहुंचे। तड़के लगभग साढ़े चार बजे तानिया ने अपने किसी दोस्त को कॉल की और सुसाइड नोट लिखा। उसने दफ्तर के केबिन में फंदा लगाकर जान दे दी। सहकर्मी उसे अस्पताल ले गया जबकि सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में चिकित्सक ने तानिया को मृत घोषित कर दिया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry