चैन माउंटेन मशीन से हसदेव नदी में रेत का अवैध खनन, ग्रामीण परेशान

छत्तीसगढ़ रायपुर

जांजगीर.

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम बोरसी रेत घाट में इन दिनों रेत माफिया का कारोबार जोरों-शोरों से चल रहा है। ग्रामीणों के द्वारा विरोध करने पर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। हसदेव नदी में चैन माउंटेन मशीन को उतार कर रेत का अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। वहीं, गांव में गायों के लिए बनाया गया चारागाह भी तबाह हो गया है साथ ही सड़को में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, चैन माउंटेन मशीन से नदी के अंदर 12 से 15 फिट गड्ढे कर रेत निकली जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि रात भर बड़ी-बड़ी गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे गांव के बाहर बने सड़क भी खराब हो चुकी है। सड़क में तीन फिट के गड्ढे बन चुके हैं। वहीं, गांव के जानवरों के लिए चारागाह भी बनाया गया था। मनमाने तरीके से रास्ता बनाकर चारागाह को नष्ट कर दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि नदी के किनारे बने पत्थर की चट्टानों को भी तोड़ दिया गया है। बरसात के दिनों में यदि नदी में बाढ़ अती है तो नदी के किनारे की मिट्टी कट जायेगी और नदी के किनारे खेतों को नुकसान होगा। ग्रामीणों का कहना है कि जब अवैध खनन को रोकने के लिए गए तो रेत निकल रहे कुशल कश्यप, गुलाबुदीन खान और हीरा लाल सोनी के द्वारा जेल भेजने की धमकी दी गई है।

जिला प्रशासन से ग्रामीणों ने रेत घाट बंद करने के लिए आवेदन भी दिया गया है। साथ ही जांच के लिए भी कहा गया, लेकिन कोई भी अधिकारी अब तक न तो जांच के लिए आया और न ही किसी प्रकार की उस ठेकेदार के ऊपर कार्रवाई की गई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry