आज से रात के तापमान में बड़ी गिरावट के आसार , पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड, इन शहरों में बढ़ा प्रदूषण, देखें AQI

उत्तर प्रदेश राज्य

मेरठ
यूपी में सुबह के समय गलन और भारी कोहरा पड़ने लगा है। कई शहरों में दोपहर में खिली धूप निकल रही है लेकिन रात के समय ठंडी हवाओं से तापमान में अच्‍छी-खासी गिरावट हो जा रही है। इस बीच कई शहरों में हवा का प्रदूषण भी बढ़ गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ आगे गुजरने के बाद मैदानों में पहुंच उत्तर-पश्चिमी हवाओं से तापमान गिरने शुरू हो गए हैं। सोमवार को मेरठ में दिनभर 12 किमी प्रतिघंटे की रफ़्तार से चली बर्फीली हवाओं से दिन के तापमान फिसल गए।

आज से ठंडी हवाओं का असर और बढ़ेगा। 22-23 दिसंबर तक मेरठ में ठंडी हवाएं इसी तरह से कंपाती रहेंगी। आज से रात के तापमान में बड़ी गिरावट के आसार हैं। मेरठ में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मेरठ में दिन का तापमान 22.4 एवं रात का 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि रात का एक डिग्री अधिक। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं। वहीं, तेज हवाओं से मेरठ का एक्यूआई 205 दर्ज हुआ।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry