मुख्यमंत्री के काफिले में चल रहे दो वाहन भिड़े, घायल हुए तीन कार्यकर्ता

राज्य

भरतपुर.

भरतपुर के लिए जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले में चल रहे दो वाहन मेहंदीपुर बालाजी के समीप आपस में टकरा गए, जिसमें तीन कार्यकर्ता घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मानपुर अस्पताल भेज दिया जहां से उन्हें दौसा जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। कार मालिक महावीर ने जानकारी देते हुए बताया कि वे सीएम के काफिले में मानपुर से ही शामिल हुए थे।

इसी दौरान बालाजी थाना क्षेत्र के ठिकरिया चौराहे के समीप आगे चल रही गाड़ी के अचानक ब्रेक लगा देने से हमारी कार आगे चल रही कार से जा टकराई। गनीमत रही कि वाहनों के आगे-पीछे से भिड़ने के कारण पीछे चल रही कार के एयर बैग खुल गए और कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। कार में सवार हनीफ (55), सहजाद (40) और अर्जुन (55) घायल हो गए, जिन्हें मानपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को दौसा रैफर कर दिया गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry