बाड़मेर.
बाड़मेर में कांग्रेस के विधायक रहे मेवाराम जैन के खिलाफ जोधपुर के एक थाने में महिला ने दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है, उसके साथ साल 2021 से लेकर 22 तक यौनाचार किया गया। उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने के साथ उसके सामने ही अश्लील हरकतें की जाती थी। महिला की एक मित्र से भी दुष्कर्म किया गया है।
पुलिस शिकायत के अनुसार, एक व्यक्ति ने मेवाराम जैन से संपर्क कराने से पहले उसने भी दुष्कर्म किया। पीड़िता थाने में पहुंची और मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस निरीक्षक ने बताया, एक महिला थाने पर आई थी, जिसका कहना था कि दो साल पहले उसके पिताजी बीमार होने पर उसकी पहचान किसी राजकुमार नाम के शख्स के साथ हुई थी। राजकुमार बाड़मेर का है, तब राजकुमार के इस शख्स ने उसकी लाचारी का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया था।बाद में बाड़मेर के कांग्रेस नेता और एमएलए मेवाराम जैन से संपर्क करवाया था, जिसके बाद मेवाराम जैन ने नजदीकियां बढ़ाते हुए उससे दुष्कर्म किया था। साल 2021 से लेकर 22 के मध्य उससे यौनाचार चलता रहा। पीड़िता ने बताया कि मेवाराम जैन उसकी नाबालिग पुत्री के सामने भी अश्लील हरकतें करता और बेटी से छेड़छाड़ भी करता था। महिला का आरोप है, मेवाराम ने उसकी परिचित महिला से भी दुष्कर्म किया था। पहले मेवाराम ने उसे बेटी मानकर रखा था। फिर उसकी नियत बिगड़ने लगी, तब दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मेवाराम यहां जोधपुर में उसके मकान पर भी आता था। यहां पर उसके घर में भी दुष्कर्म किया और बेटी के सामने ही अश्लील हरकतें की जाती थी।
चुनाव के समय आया था वीडियो
जोधपुर के डीसीपी पश्चिम गौरव यादव ने बताया, एक महिला की तरफ से थाने में रिपोर्ट दी गई है। उसने मेवाराम जैन नाम के शख्स पर दुष्कर्म और पॉक्सो का आरोप लगाया है। मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आरोप सही है या गलत है। मालूम हो कि बाड़मेर के इस पूर्व विधायक का एक वीडियो भी चुनाव के दिनों में आया था। जो वायरल होने पर काफी चर्चा का विषय बना था। बीते दिनों मेवाराम जैन 'सेक्सटॉर्शन' के बाद अब मनी लांड्रिंग के मामले में भी फंसे थे। उन पर ED ने केस दर्ज किया था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

