14,000 पाकिस्तानी दुनिया की अलग-अलग जेलों में है बंद

दुनिया

इस्लामाबाद
पाकिस्तान के लोग आज के समय देश छोड़ने में लगे हैं। इस बीच एक हैरान करने वाला आंकड़ा सामने आया है। जस्टिस प्रोजेक्ट पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के अलग-अलग कोने में 14,000 से ज्यादा पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं। पाकिस्तानी न्यूज आउटलेट डॉन ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि विदेशों के जटिल कानूनों में फंसे पाकिस्तानी प्रवासियों की ओर से सामना की जाने वाली मानवाधिकार चुनौतियों का प्रमाण है।

जेल में बंद ज्यादातर पाकिस्तानी यूरोप या अमेरिका नहीं बल्कि मुस्लिम देशों की कैद में हैं। 58 फीसदी संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब की जेलों में बंद हैं। इन पर नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों से लेकर चोरी तक के आरोप हैं। 2010 से 2023 तक 183 पाकिस्तानियों को मौत की सदा दी गई है। जस्टिस प्रोजेक्ट पाकिस्तान (JPP) एक वकालत समूह है, जो देश-विदेश में कमजोर पाकिस्तानी कैदियों की मदद करता है।

यूएई की जेल में सबसे ज्यादा कैदी
डेटाबेस के मुताबिक दिसंबर 2023 तक कम से कम 5,292 पाकिस्तानी नागरिक यूएई की कैद में हैं। 235 लोग नशीली दवाओं के आरोप में जेल में हैं। 28 लोग चोरी/डकैती, 46 लोग अनैतिक गतिविधियों, 21 लोग हत्या और 13 बलात्कार के मामले में जेल में हैं। JPP के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल सितंबर में यूएई में कैदियों की संख्या लगभग 1,600 थी और इस साल दिसंबर में यह बढ़कर 5292 हो गई। पाकिस्तान और यूएई के बीच कैदी स्थानांतरण का समझौता है। लेकिन ज्यादातर पाकिस्तान नागरिकों की उनके कानूनी अधिकारों तक पहुंच नहीं है।

किस देश में कितने कैदी
सऊदी अरब की जेलों में कम से कम 3,100 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। उनमें से 691 नशीली दवाओं के अपराध में हैं। जबकि 180 चोरी और डकैती के मामलों में कैद हैं। 21 को सड़क दुर्घटनाओं के कारण हिरासत में लिया गया है। जबकि 58 वित्तीय अपराधों के लिए जेल में हैं। सऊदी अरब पाकिस्तानियों को फांसी भी देता है। आंकड़ों के मुताबिक 2023 में 4 को मौत की सजा दी गई। पिछले साल से अब तक कुल 7 को मौत की सजा दी गई। ग्रीस में 811 पाकिस्तानी कैद हैं, जिनमें से ज्यादातर अवैध तरीके से देश में घुसने के कारण सलाखों के पीछे हैं। वहीं, 683 पाकिस्तानी भारत में हैं। इराक में 672, इटली में 586 और ओमान की जेल में 540 पाकिस्तानी कैद हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry