मुंबई
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म फाइटर का दूसरा गाना रिलीज हो गया है। इश्क जैसा कुछ नाम के इस गाने में ऋतिक और दीपिका ग्लैमरस लुक में नजर आए। समंदर किनारे फिल्माए गए इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त दिखाई दे रही है। बता दें, इस ट्रैक को विशाल- शेखर ने कंपोज किया है।
गाने में विशाल, शेखर और शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी है। ये फिल्म भारत की पहली हवाई एक्शन फिल्म होगी। इश्क जैसा कुछ ट्रैक में ऋतिक और दीपिका रोमांटिक अंदाज में दिखे। फैंस को भी दोनों की केमिस्ट्री बहुत अच्छी लग रही है। एक यूजर ने लिखा- डांस के किंग और ब्यूटी की क्वीन एक साथ। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत खूब! बस वाह! याद नहीं आ रहा कि पिछली बार किसी बॉलीवुड गाने में लीड स्टार्स के बीच इतनी दिलचस्प केमिस्ट्री कब दिखी थी।
यूजर्स ने ऋतिक के डांस की भी काफी तारीफ की। 15 अगस्त को फिल्म का स्पिरिट आॅफ फाइटर नाम से टीजर रिलीज हुआ था। इसमें ऋतिक, दीपिका और अनिल कपूर के एयरफोर्स आॅफिसर लुक सामने आए थे। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। सिद्धार्थ आनंद ने 2021 में इस फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। 'फाइटर' में पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण साथ नजर आएंगे। इनके अलावा इस फिल्म में करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबरॉय भी दिखेंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

