भाजपा की बंगाल इकाई ने राज्य में पार्टी में बड़ा फेरबदल किया, लाकेट चटर्जी और अग्निमित्रा पाल को मिली अहम जिम्मेदारी

राजनीती

कोलकाता
महिला नेतृत्व पर ध्यान केंद्रित करते हुए, भाजपा की बंगाल इकाई ने राज्य में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है, इसमें दो महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमुख नेतृत्व पदों पर लाया गया है। पहली हैं अभिनेत्री से नेता बनीं और हुगली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की लोकसभा सदस्य लाकेट चटर्जी। उन्हें उत्तरी बंगाल के बीरभूम, पूर्वी बर्द्धमान, पश्चिम बर्द्धमान और बांकुड़ा जैसे कुछ महत्वपूर्ण जिलों को कवर करने वाले एक संगठनात्मक जिले का संयोजक बनाया गया है।

अग्निमित्रा पाल को मिली अहम जिम्मेदारी
इसी तरह, फैशन-डिजाइनर से राजनेता बनीं और आसनसोल (दक्षिण) से भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल को पार्टी के महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिले कोलकाता का संयोजक बनाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रविवार और सोमवार को कोलकाता की निर्धारित यात्रा से पहले इस घटनाक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पश्चिम बंगाल में पार्टी की संगठनात्मक ताकत और कमजोरियों का जायजा लेना है।

महिलाओं को आगे बढ़ाने पर फोकस
भाजपा की एक राज्य समिति के सदस्य ने कहा कि ये कार्यभार 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले प्रमुख नेतृत्व पदों पर अधिक महिलाओं को लाने के पार्टी के राष्ट्रीय फोकस के अनुरूप हैं। दरअसल,भाजपा की बंगाल इकाई ने 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य की 42 सीटों में से कम से कम 12 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का लक्ष्य रखा है।

भाजपा राज्य समिति के सदस्य ने कहा कि एक आदर्श स्थिति यह होगी कि हम 42 लोकसभा सीटों में से 14 पर महिला उम्मीदवारों को नामांकित कर सकें, यह देखते हुए कि राष्ट्रीय स्तर पर हमारी पार्टी का लक्ष्य कम से कम 33 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारना है। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है, तो भी इस बार हमारा लक्ष्य कम से कम 12 लोकसभा सीटों पर महिला उम्मीदवारों को नामांकित करना है। 2019 में, भाजपा ने कुल पांच उम्मीदवार मैदान में उतारे, इनमें से अभिनेता से नेता बनीं लॉकेट चटर्जी और देबाश्री चौधरी निर्वाचित हुई थीं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry