जितेंद्र सिंह ने जिलाध्यक्ष-जिला प्रभारियों की ली बैठक

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मध्यप्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनने के बाद पहली बार मंगलवार को जितेंन्द्र सिंह भोपाल पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक ली । जिलाध्यक्षों से वन- वन टू चर्चा करके संगठन के ढांचे के बारे में पूरी जानकारी ली। संगठन को विस्तार से समझा।

चर्चा  के दौरान कुछ जिलाध्यक्षों ने विधानसभा चुनाव के हार कारणों के बारे बताया। हालांकि कांग्रेस प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने जिलाध्यक्षों को दो टूक शब्दों में कहा कि हार को लेकर निराशा होने की कोई जरूरत नहीं है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक नई ऊर्जा के साथ कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को मैदान में सक्रिय होना होगा। जितेन्द्र सिंह ने जिलाध्यक्षों और प्रभाररियों से स्पष्ट कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है इसलिए आपसी मन- मुटाव को दूर करके एकजुटता के साथ अपने- अपने क्षेत्र में सक्रिय हो जाए। लोकसभा चुनाव में बीजेपी से अगर हमे दो- दो हाथ करना है तो हमे एक जुट होना होगा।

संगठन स्तर पर जो कड़ी मजबूत है उसे समय रहते हुए सुधार किया जाएगा। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को चुनावी जीत का मंत्र दिया।  गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी पिछले दो रोज से  लगातार संगठन की बैठक ले रहे है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry