ग्वालियर
ग्वालियर थाना अंतर्गत घासमंडी में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां महिला के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम हदया। जब महिला ने शिकायत करने की बात कही तो उसे धमकाकर चुप करा दिया। आरोपित ने महिला के 13 वर्षीय बेटे के साथ भी कुकर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल पहुंचा दिया है।
ये है मामला
ग्वालियर थाना प्रभारी उपेन्द्र छारी ने बताया कि घासमंडी में रहने वाली 36 वर्षीय महिला के पति की 2018 में मौत हो गई। जिसके बाद घर वालों की मर्जी से महिला देवर के साथ रहने लगी। महिला ने शिकायत में बताया कि छह माह पहले देवर किसी और महिला के साथ विवाह कर लिया। जिसके बाद उसका महिला से हर दिन विवाद होने लगा। घर वालों ने भी महिला का साथ नहीं दिया और देवर ने महिला और उसके बेटे को घर से निकाल दिया।
पुलिस ने आरोपित को भेजा जेल
महिला ने शिकायत की है कि उसके साथ दुष्कर्म किया है और उसके 13 साल के बेटे के साथ एक साल पहले कुकर्म किया था। लेकिन जब आज बेटे ने बताया तो शिकायत करने आई हूं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया और जेल पहुंचा दिया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

