नए साल से पहले प्रदेश की महिला शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया यूपी सरकार ने, इन त्योहारों पर अलग से मिलेगी छुट्टी

उत्तर प्रदेश राज्य

लखनऊ
यूपी सरकार ने नए साल से पहले प्रदेश की महिला शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। माध्मिक स्कूलों में पढ़ाने वाली महिला शिक्षकों को अब करवा चौथ के अलावा दो और छुट्टियां अलग से दी जाएंगी। सरकार के इस आदेश के बाद महिला शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। दरअसल माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने मंगलवार को 2024 का अवकाश एवं शिक्षण कैलेण्डर जारी कर दिया। इसमें महिला शिक्षक करवा चौथ के अलावा साल में दो अन्य व्रत त्योहारों में छुट्टियों का जिक्र है। यह छुट्टियां प्रधानाचार्य खुद स्वीकृत करेंगे।    स्कूलों की छुट्टियों को लेकर जारी 2024 के इस कैलेंडर के अनुसार माध्यमिक स्कूलों में 118 दिन अवकाश रहेगा। 15 दिन परीक्षायें होंगी, जबकि 233 स्कूल खुलेंगे और पढ़ाई होगी।

गर्मियों में 41 दिन बंद रहेंगे स्कूल
स्कूलों के कैलेंडर में ग्रीष्मावकाश 21 मई से 30 जून तक 41 दिन का होगा। ग्रीष्मावकाश, रविवार और अन्य छुट्टियां मिलाकर साल में कुल 118 दिन अवकाश रहेगा। बोर्ड परीक्षाएं 15 दिन चलेंगी। साल में 233 दिन पढ़ाई होगी। इनके अलावा तीन छुट्टियां स्कूल के प्रधानाचार्य अपने विवेक से दे सकेंगे लेकिन उसकी सूचना डीआईओएस को देनी होगी। होली पर दो और दीपावली पर गोवर्धन पूजा और भैया दूज सहित तीन दिन की छुट्टी होगी। महापुरुषों के जन्म दिवसों पर उनके योगदान के बारे में बच्चों को बताया जाएगा।

इन छुट्टियों का भी कैलेंडर में जिक्र
अलग-अलग क्षेत्रों में मनाए जाने वाले व्रत- त्योहारों जैसे हरितालिका तीज/हरियाली तीज, संकटा चतुर्थी, हल षष्ठी/ललई छठ, जीउतिया व्रत/ अहोई अष्टमी जैसे त्योहारों के लिए पिछले साल कैलेंडर में कोई उल्लेख नहीं था। बाद में मांग उठने पर अलग से आदेश कर इन त्योहारों पर छुट्टियां घोषित की गई थीं। इस साल कैलेंडर में ही इन छुट्टियों का उल्लेख कर दिया गया है।

कब किस दिन स्कूल में रहेगी छुट्टी
    15 जनवरी  सोमवार  मकर संक्रान्ति
    17 जनवरी  बुधवार  गुरुगोविन्द सिंह जयन्ती
    25 जनवरी  गुरुवार मो० हजरत अली का जन्म दिवस
    26 जनवरी शुक्रवार  गणतंत्र दिवस
    14 फरवरी बुधवार बसन्त पंचमी
    24 फरवरी शनिवार संत रविदास जयन्ती
    08 मार्च शुक्रवार महाशिवरात्रि
    24 मार्च रविवार होलिका दहन
    25 मार्च सोमवार होली
    29 मार्च शुक्रवार गुडफाइडे
    01 अप्रैल ईस्टर मनडे
    11 अप्रैल गुरुवार ईद-उल-फितर
    14 अप्रैल रविवार डा० भीमराव अम्बेडकर जी का जन्मदिवस
    17 अप्रैल बुधवार राम नवमी
    21 अप्रैल रविवार महावीर जयन्ती
    21 मई से 30 जून 2024 तक गर्मी की छुट्टी
    17 जुलाई बुधवार मोहर्रम
    15 अगस्त गुरुवार स्वतन्त्रता दिवस
    19 अगस्त सोमवार रक्षाबन्धन
    25 अगस्त रविवार चेहल्लुम
    26 अगस्त सोमवार जन्माष्टमी
    16 सितम्बर सोमवार ईद-ए-मिलाद/बारावफात
    17 सितम्बर मंगलवार विश्वकर्मा पूजा/अनन्त चतुर्दशी
    02 अक्टूबर बुधवार महात्मा गांधी जयन्ती
    12 अक्टूबर शनिवार दशहरा महानवमी / विजय दशमी
    30 अक्टूबर बुधवार नरक चतुर्दशी
    31 अक्टूबर गुरूवार दीपावली
    02 नवम्बर शनिवार गोवर्धन पूजा
    03 नवम्बर रविवार मैयादूज/चित्रगुप्त जयन्ती
    15 नवम्बर शुक्रवार गुरुनानक जयन्ती / कार्तिक पूर्णिमा
    24 नवम्बर रविवार गुरूतेग बहादुर शहीद दिवस
    25 दिसम्बर बुधवार क्रिसमस-डे

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry