बम्बई हाईकोर्ट के वकीलों ने की शिकायत

मनोरंजन

मुंबई

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के खिलाफ कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मुंबई के घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई है। हाल ही में रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो केक को आग लगाने के बाद ‘जय माता दी’ बोलते नजर आए थे। रणबीर के इस वीडियो की काफी आलोचना भी हुई थी।

अब बॉम्बे हाई कोर्ट के वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा ने रणबीर के खिलाफ यह शिकायत की है, जिसमें उन्होंने IPC (भारतीय दंड संहिता) की धारा 295A, 298, 500 और 34 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। हालांकि, पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की है। कपूर खानदान में हर साल धूमधाम से क्रिसमस मनाने की परंपरा है। इस बार भी क्रिसमस के खास मौके पर पूरे परिवार ने मुंबई में साथ लंच किया था। यह वीडियो उसी दौरान का है। इस वायरल वीडियो में कपूर परिवार का एक सदस्य केक के ऊपर शराब डालता है फिर रणबीर केक को आग लगाकर ‘जय माता दी’ कहते हैं। इस दौरान उनके परिवार के बाकी सदस्यों ने भी उनके साथ जय माता दी कहा। शिकायत के अनुसार, हिंदू धर्म में देवताओं का आह्वान करने से पहले अग्नि देवता का आह्वान किया जाता है, लेकिन रणबीर कपूर और उनके परिवार के सदस्यों ने क्रिसमस मनाते समय जानबूझकर शराब का इस्तेमाल किया और ‘जय माता दी’ के नारे लगाए।

यही वजह है कि शिकायतकर्ता ने सेक्शन 34 के अंतर्गत FIR दर्ज करने की मांग की है। वैसे क्रिसमस के खास मौके पर रणबीर और आलिया ने अपने फैंस को एक तोहफा भी दिया था। कपल ने पहली बार अपनी एक साल की बेटी राहा को मीडिया से इंट्रोड्यूस भी करवाया था, जिसके बाद राहा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। वर्कफ्रंट पर रणबीर की हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। फिल्म ने अब तक इंडियन बॉक्स आॅफिस पर 540 करोड़ और वर्ल्डवाइड 880.83 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry