अजमेर में युवती से खंडहर में दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने के लिए खींची थी फोटो

राज्य

अजमेर.

अजमेर की गंज थाना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से मामले में गहनता से पूछताछ में जुटी है। गंज थानाधिकारी भीखाराम काला ने बताया कि 14 दिसंबर 2023 को पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया गया।

कार्रवाई के निर्देश दिए गए। टीम ने कार्रवाई करते हुए हाथीखेड़ा निवासी आरोपी जानी सिंह (31) पुत्र रतन सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से मामले में पूछताछ में जुटी है। पीड़िता की ओर 14 दिसंबर को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया गया था। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 18 नवंबर 2023 को वह अपने घर से पैदल अपनी मां को टिफिन देने के लिए जा रही थी। इसी दौरान हाथीखेड़ा बस स्टैंड के पास जानी नाम का लड़का आया और उसे जबरदस्ती खंडहर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसकी अश्लील फोटो क्लिक कर वायरल करने की धमकी दी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर 2023 को आरोपी ने उसकी मां के मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजा। इसके बाद उसने घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को बताई थी, जिसके बाद गंज थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, गुरुवार को पुलिस को सफलता हाथ लग गई और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry