दो दिन चला बैठकों का दौर

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से फोकस करने जा रही है। प्रदेश में चुनिंदा 50 हजार कार्यकर्ताओं को गांव में सक्रिय जा रहा है। जो गांव-गांव जाएंगे। इसे अभियान के रूप में चलाया जाएगा। गांव चले अभियन में भाजपा हर ग्रामीण को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को बताएगी। साथ ही विधायक और जहां पर पार्टी के उम्मीदवार हारे हैं, उन्हें भी अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान के जरिए जोड़ा जाएगा। इसमें भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चा संगठन भी सहभागिता करेंगे।  

विधानसभा चुनाव से निपटते ही भाजपा और कांग्रेस लोकसभा चुनाव को लेकर अब अगली रणनीति पर काम शुरू कर चुकी है। इसी क्रम में बुधवार और गुरुवार को प्रदेश भाजपा दफ्तर में बैठकों का दौर चला। बुधवार को जहां प्रदेश भाजपा के सभी पदाधिकारियों के साथ ही जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्रियों को बुलाया गया था। वहीं विधानसभा चुनाव में हारे हुए प्रत्याशियों की बैठक गुरुवार को बुलाई थी। इस बैठक में राष्टÑीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने इन प्रत्याशियों का हौंसला बढ़ाने का काम किया।

तीनों ही नेताओं ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि इस हार से निराश होने की जरुरत नहीं हैं, बल्कि अब आगे देखते हुए पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटना है। भाजपा के इस संदेश के साथ ही इन सभी को एक्टिव रहने को कहा गया। दो दिन चले बैठकों के दौर के बाद अब पार्टी गांव चले अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान के लिए मंडल स्तर पर टीम बनाई जाएगी। यह टीम हर ग्रामीण से संपर्क करेंगे और भाजपा सरकार की योजनाओं के साथ ही ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को सुन कर उसका हल करने का प्रयास करेंगे।

सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने प्रचार करेंगे कार्यकर्ता
केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उनका प्रचार-प्रसार का कार्य भी मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता संभालेंगे। विकसित भारत संकल्प यात्रा में सहभागिता कर योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को उनका लाभ दिलाने का काम भी उन्हें सौंपा गया है। अब कार्यकर्ता सरकारी आयोजनों में जनता की सहभागिता और बढ़ाने पर काम करेंगे ताकि भाजपा सरकार और बेहतर तरीके से जनता की सेवा कर सके।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry