मुंबई
डिनो मोरिया बिपाशा बसु को अपना फेवरेट को-स्टार मानते हैं। एक रिसेंट इंटरव्यू में डिनो ने एक्स गर्लफ्रेंड बिपाशा की बात की। डिनो मोरिया ने कहा कि करियर के शुरूआती दिनों में उनकी अधिकतर फिल्में बिपाशा के साथ ही थीं। उनके साथ केमेस्ट्री भी काफी अच्छी थी। डिनो ने 2002 की फिल्म राज को अपनी फेवरेट मूवी करार दिया है।
हालांकि फिल्म राज को लेकर डिनो के अंदर एक कसक भी है। डिनो ने कहा कि राज इतनी बड़ी हिट फिल्म थी, लेकिन फिर भी इसे एक भी अवॉर्ड नहीं मिले थे। यह अपने आप में काफी चौंकाने वाली बात थी। बता दें कि राज एक हॉरर थ्रिलर फिल्म थी। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके सारे गाने आज भी काफी पॉपुलर हैं। डिनो मोरिया और बिपाशा बसु एक वक्त पर रिलेशनशिप में भी थे। इनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था। कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात एक मॉडलिंग असाइनमेंट के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था, लेकिन पांच साल तक अफेयर चलने के बाद दोनों अलग हो गए। डिनो ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में कहा- बिपाशा मेरी फेवरेट को-स्टार हैं।
उन्होंने मेरे साथ काफी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा अगर मेरी पसंदीदा फिल्मों की बात करें तो राज फेवरेट मूवी है। यह 2002 की सबसे बड़ी फिल्म थी। हालांकि एक बात खटकती है कि इस फिल्म को एक भी अवॉर्ड नहीं मिले। डिनो मोरिया और बिपाशा बसु साथ में कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट में साथ काम कर चुके थे। दोनों ने लगभग एक ही टाइम पर (1996) मॉडलिंग करियर शुरू किया था। इसी के चलते दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। एक इंटरव्यू में बिपाशा ने अपने संघर्ष के दिनों पर कहा कि वो और डिनो पैसे बचाने के लिए 10 रुपए में खाना खाते थे। 10 रुपए की एक थाली में उस समय रोटी और चावल मिलते थे, जिसे दोनों पैसे बचाने के लिए शेयर करते थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

