मुंबई
फेमस सेलेब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने नए साल की शुरूआत एक बड़े अनाउंसमेंट के साथ की है। मंगलवार को मनीष ने अपने बैनर तले नई फिल्म अनाउंस की है। इस फिल्म का टाइटल ऊल जलूल इश्क है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और शारिब हाशमी लीड रोल में नजर आएंगे। इसकी कहानी विभु पूरी ने लिखी है और वो ही इसे डायरेक्ट भी करेंगे।
मनीष इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे और यह 9 जनवरी से फ्लोर पर जाएगी। सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए मनीष ने लिखा, ह्यबेवकूफियां, नादान गलतियां, बड़ी भूल है इश्क; सच पूछिए तो मेरे हुजूर ऊल जलूल है इश्क। अपने प्रोडक्शन हाउस की तीसरी फिल्म अनाउंस करते हुए बहुत खुशी हो रही है। 9 जनवरी से नसीर साहब, विजय वर्मा, फातिमा और शारिब जैसी टैलेंटेड कास्ट इसकी शूटिंग शुरू करेगी। गुलजार साहब और विशाल भारद्वाज के साथ काम करना सम्मान की बात है। मनीष ने पिछले साल सिंतबर में अपने प्रोडक्शन हाउस, स्टेज 5 प्रोडक्शंस की अनाउंसमेंट की थी। अपने बैनर तले वो पहले ही दो फिल्मों ट्रेन फ्रॉम छपरौला और बन टिक्की की अनाउंसमेंट कर चुके हैं। बतौर प्रोड्यूसर ऊल जलूल इश्क मनीष की तीसरी फिल्म है।
फिल्म ट्रेन फ्रॉम छपरौला की अनाउंसमेंट मनीष ने सितंबर 2023 में की थी। इसमें दिव्येंदु शर्मा, राधिका आप्टे और अनुराग कश्यप एक्टिंग करते नजर आएंगे। वहीं एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने इसे लिखा और डायरेक्ट किया है। वहीं फिल्म बन टिक्की में शबाना आज्मी और अभय देओल लीड रोल में होंगे। यह लीजेंड्री एक्ट्रेस जीनत अमान की कमबैक फिल्म होगी। मनीष को लेकर चर्चा है कि वो बॉलीवड की मशहूर दिवंगत एक्ट्रेस मीना कुमारी की बायोपिक भी बनाने वाले हैं। कृति सेनन स्टारर इस फिल्म से वो डायरेक्टोरियल डेब्यू करेंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

