उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि आयुष्मान कार्ड आम जनता के लिए गारंटी कार्ड है

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा  विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम बड़वन एवं धमनार में शामिल हुए। यात्रा के दौरान शिविर का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके पश्चात शिविर में नन्ही-नहीं बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पर प्रस्तुतियां दी गई।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि आयुष्मान कार्ड आम जनता के लिए गारंटी कार्ड है। प्रधानमंत्री ने 5 लाख रुपए का गारंटी कार्ड प्रदान किया है। यह कार्ड फ्री में इलाज की गारंटी प्रदान करता है। एक समय था जब गंभीर बीमारियों के लिए इलाज करना बहुत मुश्किल हुआ करता था। कई लोगों को बड़ी-बड़ी बीमारियों के कारण जान तक गवानी पड़ती थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने इस बात की चिंता कर आयुष्मान कार्ड योजना बनाई। जो गरीब परिवारों के लिए सहारा बनी। किसी गरीब व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना किसी पुण्य से कम नहीं है। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर सहित अधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने। जिसमें हम सभी का सहयोग बहुत जरूरी है। यह भाव सबके अंदर उत्पन्न होना चाहिए। और यह हम सभी की जिम्मेदारी भी हैं। भारत को विश्व में नंबर वन स्थान पर लाने की। सरकार ने सभी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की है। सभी को शुद्ध पानी मिले, जिससे बीमारियों का प्रकोप ना हो। इसके लिए नल जल जैसी योजना सरकार ने बनाई। केन्द्र सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर राज्य का बराबर विकास किया है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से हर गरीब के घर में गैस के चूल्हे पर रोटियां बना रही है। ऐसे हितग्राही जिनको शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, या किसी कारण आवेदन जमा नहीं कर पाए वे संकल्प यात्रा के माध्यम से आवेदन दे सकते है। तथा शासन की योजनाओं का लाभ ले।

शिविर में उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने सभी लोगों से 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लिए शपथ दिलाई। उप मुख्यमंत्री देवड़ा द्वारा नवीन गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड, लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र, स्वस्थ बालक स्पर्धा कार्ड, पोषण किट आदि हितग्राहियों को प्रदान किए।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry