जयपुर.
राजधानी जयपुर की आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के गोविंद मार्ग राजा पार्क स्थित आर्य समाज पार्क में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर लगाया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा, आदर्श नगर विधानसभा प्रत्याशी और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ राजस्थान के संयोजक रवि नैय्यर ने शिविर में उपस्थित लाभार्थियों से संपर्क कर व्यक्तिगत परिचय किया।
साथ ही लाभार्थियों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रत्येक स्टॉल पर जाकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई। शिविर में उज्जवला योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को गैस कनेक्शन और आयुष्मान भारत योजना के हेल्थ बीमा कार्ड भी वितरित किये गए। इसके अलावा 300 जरूरतमंद परिवारों को अन्नपूर्णा राशन किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक अजय विजयवर्गीय, समाजसेवी प्रदीप मित्तल, और विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, वर्तमान पार्षदगण और भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

