वार्ड-41 के पार्षद पद के उप चुनाव में बीजेपी के रेहान सिद्दीकी ने जीत दर्ज की भोपाल

मध्य प्रदेश राज्य

 भोपाल

   प्रदेश में पंचायतों और नगर निकायों में हुए उप चुनाव की मंगलवार को मतगणना हो रही है। इसमें भोपाल नगर निगम वार्ड-41 के पार्षद पद के उप चुनाव में भाजपा के रेहान सिद्दिकी ने 2620 वोट से जीत दर्ज की है। एक पार्षद और जिले के कुल 355 पंच पदों के लिए पांच जनवरी को वोटिंग हुई थी। इसमें भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के उम्मीदवार मैदान में रहे। इसमें भाजपा से डॉ. रेहान सिद्दिकी, कांग्रेस से मो. फहीम, आम आदमी पार्टी से असद अली, ऑल इंउिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन से तौकीर अहमद निजामी समेत अन्य निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में थे।

 वार्ड में कुल 10 हजार 20 वोट डले थे। इसमें भाजपा के रेहान सिद्दिकी को 4873, कांग्रेस के मो. फहीम को 2253 वोट मिलें। बता दें प्रदेश में पंचायतों ओर नगरीय निकायों में उप चुनाव के तहत पांच जनवरी को मतदान हुआ था। इसमें 9 हजार 220 पंच, 56 सरपंच, 15 जनपद पंचायत सदस्य और एक जिला पंचायत सदस्य के लिए वोट डाले गए थे। वहीं, अलग-अलग 20 वार्ड में भी मतदान हुआ था।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry