केजरीवाल के बंगले पर ‘RTI’ दिखा BJP का आरोप- सिर्फ इस काम पर 29 करोड़ खर्च

राज्य

नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर कथित भारी-भरकम खर्च को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नया दावा किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में सिर्फ सिविल वर्क पर 29 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दावा किया है कि सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत यह जानकारी सामने आई है।

भाजपा प्रवक्ता के राष्ट्रीय संबित पात्रा ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि दिल्ली सरकार ने खुद आरटीआई में बताया है कि सिविल वर्क्स पर 29 करोड़ से ज्यादा खर्च किए गए। उन्होंने लिखा, 'सबूत है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के विकास की कीमत पर अपना व्यक्तिगत विकास चाहते हैं। दिल्ली सरकार से मिला आरटीआई का जवाब दिखाता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास में केवल सिविल वर्क्स पर 29,56,35,074 रुपए खर्च किए गए।'

संबित पात्रा ने आरटीआई का जो पेपर साझा किया है उसके मुताबिक दिल्ली सरकार ने यह 29 दिससंबर 2023 को यह जवाब दिया है। आवेदन महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले बासुदेव बोस ने दायर किया था। इसमें 31 मार्च 2015 से 27 दिसंबर 2022 के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में सिविल, प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल, सिवेज और कारपेंट्री वर्क्स पर हुए खर्च का ब्योरा मांगा गया था। साथ ही उन ठेकेदारों की सूची भी मांगी गई थी जिनसे ये काम कराए गए।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry