‘संकल्प दृष्टि 2024’ 12 से 14 जनवरी तक भोपाल में होगा आयोजित

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मध्य भारत प्रांत में पहली बार हो रहे तीन दिवसीय संकल्प दृष्टि 2024 में राष्ट्रपति स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक दीपक विस्पुते और पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी शामिल होंगे। वे विद्या भारती से जुड़े करीब डेढ़ हजार लोगों को विश्वगुरु भारत और संकल्प दृष्टि पर प्रकाश डालेंगे। यह आयोजन शुक्रवार से शुरू होने वाला जो रविवार तक भोपाल में चलेगा।

विद्याभारती मध्यभारत प्रांत के तीन दिवसीय समिति समागम संकल्प दृष्टि 2024 में देशभर के शिक्षाविद सम्मिलित होंगे। आयोजन 12 जनवरी से 14 जनवरी तक शारदा विहार विद्यालय भोपाल में आयोजित होगा। इसमें पूरे प्रांत से 180 समितियों के 1500 से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। विद्याभारती आगामी 2027 में अपना अमृत महोत्सव मनाने जा रहा है। तीन दिन तक सात सत्रों में उन्हें देश के प्रख्यात शिक्षाविद एवं संगठन के अखिल भारतीय अधिकारियों इसमें शामिल होकर अपने विचार रखेंगे।

इन विषयों पर होंगे व्याख्यान एवं समूह चर्चा
तीन दिन के इस समागम में शिक्षा के विविध संदर्भ पर व्याख्यान एवं समूह चर्चा होगी। जिसमें अवनीश भटनागर ‘विद्याभारती के विकास में समिति की भूमिका’ विषय पर संबोधित करेंगे। दोनों दिन होने वाली समूहश: चर्चाओं में पंचप्रण अर्थात सामाजिक समरसता, पर्यावरण, कुटुम्ब प्रबोधन, स्व का भाव और नागरिक कर्त्तव्य पर चर्चा होगी। वहीं विद्याभारती के आधारभूत विषय, आयाम, कार्य एवं मातृभारती एवं अगले सत्र में वर्तमान शैक्षिक चुनौतियां एवं समाधान (राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के चार स्तर) विषय पर चर्चा होगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry