विवेकानंद ने भारतीय संस्कृकित और सनातन के महत्व को विश्व में स्थापित किया : मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती योग दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित प्रदेश के सभी मंत्री अलग-अलग स्थानों पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज योग दिवस पर सुभाष उत्कृष्टता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,शिवाजी नगर  पहुंचकर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति और सनातन के महत्व को विश्व में स्थापित किया। उन्होंने कठिन दौर में भी सन्यास अपनाने के बाद शिक्षा ग्रहण करते-करते रामकृष्ण परमहंस जी के मार्गदर्शन में धर्म और आध्यात्मिक का अध्ययन किया। उन्होंने विश्व के समक्ष भारत की विशेषताओं को उजागर किया।

राज्य स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, राकेश सिंह,  राकेश शुक्ला, लखन पटेल और सांसद प्रज्ञा ठाकुर और विधायक भगवान दास सबनानी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव और उपस्थित अतिथियों ने भी सूर्य नमस्कार एवं योग किया। मुख्यमंत्री दिवस और सामूहिक सूर्य नमस्कार के अवसर पर सभी को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी की जयंती योग दिवस के रूप में मनाई जाती है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने 21 जून की तिथि को विश्व योग दिवस के रूप में विश्व में मान्यता दिलवाई है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में अपनी गरिमा बढ़ाने में सफल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का जीवन देश वासियों को प्रेरित कर रहा है। वे  अपने निर्णयों से रोमांचित करते हैं। युवा हो या बुजुर्ग सभी वर्गों से आसानी से जुड़ जाते हैं।उनके नेतृत्व में भारत  रक्षा के क्षेत्र में,खेल के क्षेत्र में और अन्य क्षेत्रों में  निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारत सर्वाधिक युवाओं वाले देशों में से एक है। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम से हुई। सामूहिक सूर्य नमस्कार के अवसर पर मध्य प्रदेश गान भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान जन गण मन हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरुण शमी और आयुक्त अनुभा  श्रीवास्तव भी उपस्थित थीं। मोहन कैबिनेट के काबीना मंत्रियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में योग दिवस पर सूर्य नमस्कार का शुभारंभ किया।

आकाशवाणी से प्रसारित हुआ योग दिवस पर सीएम का संदेश-
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का प्रसारण आकाशवाणी से किया गया। जिसे पूरे प्रदेश में सुना गया। इसमें उन्होंने कहा कि युवाओं को जीवन में कुछ हासिल करना है तो कठोर परिश्रम आवश्यक है। स्वामी विवेकानंद खेल, प्राणायाम को विद्यालयों के पाठयक्रम का अनिवार्य हिस्सा बनाने पर बल देते थे। स्वामी विवेकानंद ने मन और शरीर की मजबूती के साथ वैचारिक रुप से सशक्त होंने पर जोर दिया था। सूर्य नमस्कार स्वामी जी के स्वप्न को साकार करने का माध्यम बना है। आज हमारे समक्ष जो चुनौतियां है उन्हें देखते हुए विद्यार्थियों को कैरियर के चुनाव के लिए मन और शरीर की दृष्टि से सशक्त होना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने योग दिवस पर समाज के सभी वर्गो से योग को अपनाने और शरीर एवं मन के साथ राष्टÑ सेवा में बेहतर योगदान देने का आग्रह किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry