जांजगीर चांपा : दुकानदार से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, शराब पीने के लिए मांगे थे पैसे

छत्तीसगढ़ रायपुर

जांजगीर चांपा.

जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में बैरियर चौक के पास शराब पीने के लिए दुकानदार से पैसे की मांग। जिसके बाद नही देने पर दुकानदार के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार, पीड़ित युवक हनुमान देवंगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रात्रि आठ बजे अपने दुकान में था। तभी मोदी चौक श्याम मदिर के पास का रहने वाला युवक प्यारे मोहम्मद उर्फ छोटू नशे की हालत में आया और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा।

वहीं मेरे द्वारा पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए गली गलौज कर मारपीट की। दुकान के अंदर आकर दुकान में रखे समान को तोड़ने लगा। थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने कहा कि आरोपी प्यारे मोहम्मद के खिलाफ धारा 294,506,327 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इस दौरान आरोपी को उसके मोहल्ले मोदी चौक के पास में होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जहां आरोपी प्यारे मोहम्मद उर्फ छोटू उम्र 24 साल ने दुकानदार से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने की बात कही थी। आरोपी प्यारे मोहम्मद उर्फ छोटू ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry