पॉलिटेक्निक मैदान में मुख्यमंत्री मोहन यादव की सभा में सुरक्षा में बड़ी चूक, युवक शराब के नशे में वर्दी पहनकर सभा स्थल पर घुसा

मध्य प्रदेश राज्य

शहडोल
मध्य प्रदेश के शहडोल में मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। एक युवक शराब के नशे में वर्दी पहनकर सभा स्थल पर पहुंच गया और 2 घंटे तक बह पुलिस वालों के साथ रहा जब उसकी हरकतें संदिग्ध लगी तो उससे पूछताछ की गई। उसके बाद बह भाग गया। आपको बता दें कि पॉलिटेक्निक मैदान में मुख्यमंत्री मोहन यादव की सभा है।
 

पॉलिटेक्निक मैदान में एक व्यक्ति मध्य प्रदेश पुलिस की वर्दी पहन कर पहुंचा था और यहां पर वह नशे की हालत में था। पुलिस कर्मियों के बीच पहुंचकर वह लोगों से बातचीत कर रहा था। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली युवतियों के बीच में पहुंच गया और उनसे बात करने की कोशिश करने लगा। जब युवक सभा स्थल पर घूम रहा था तब तक मुख्यमंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही उसकी पहचान हो गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शराबी कौन था उसका पता लगा रहे हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry