जयपुर.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को जयपुर में गोकाष्ठ लोहड़ी महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने लोहड़ी को प्रज्वलित कर प्रदेश की समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। उन्होंने सभी लोगों को लोहड़ी की बधाई देते हुए कहा कि राजस्थान के पंजाबी समुदाय के बीच आकर इस हर्षोल्लास के पर्व को मनाना सौभाग्य की बात है। किसान की फसल पकने पर मनाया जाने वाला लोहड़ी का त्योहार सुख एवं समृद्धि का उत्सव है।
सभी आयु वर्ग के लोग एक जैसे उत्साह के साथ इस त्योहार को मनाते हैं, इससे सामाजिक भाईचारा, परिवार की एकजुटता और पुरानी पीढ़ी द्वारा नई पीढ़ी में संस्कारों का संचार प्रबल होता है।उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज सेवा एवं धर्म के कार्यों में अग्रणी रहता है। इस समाज के लोगों द्वारा गरीब-निर्धन परिवारों को चिन्हित कर उनके लिए उचित व्यवस्थाएं की जाती है, जो कि अनुकरणीय है।
उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज सेवा एवं धर्म के कार्यों में अग्रणी रहता है। गरीब-निर्धन परिवारों को चिन्हित कर उनके लिए उचित व्यवस्थाएं समाज के लोगों द्वारा की जाती हैं जो कि अनुकरणीय है। इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुन्द आचार्य, रवि नय्यर, चन्द्रमोहन बटवाड़ा समेत पंजाबी समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

