रूक जाना नहीं योजना के जरिये विद्यार्थियों में निरंतर अध्ययन की प्रवृत्ति को और किया जाये प्रोत्साहित

मध्य प्रदेश राज्य

स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण
भोपाल

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने आज भोपाल में राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि बोर्ड की रूक जाना नहीं योजना प्रदेश में लोकप्रिय हुई है। इसके माध्यम से निरंतर विद्यार्थियों में अध्ययन की प्रवृत्ति को और अधिक प्रोत्साहित किये जाने की जरूरत है।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने बोर्ड कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरिक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के सुव्यस्थित और कॉर्पोरेट पेटर्न कार्यशैली की प्रशंसा की। संचालक मध्यप्रदेश राज्य मुक्त शिक्षा बोर्ड प्रभातराज तिवारी ने बताया कि रूक जाना नहीं योजना में अब तक करीब 5 लाख विद्यार्थियों ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने के बाद सफलता पाई है। अब ये विद्यार्थी आगे की पढ़ाई जारी रखे हुए हैं। बोर्ड की रूक जाना नहीं योजना में बोर्ड में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दोबारा से बगैर समय के नुकसान के परीक्षा में शामिल होने के अवसर दिये जाते है।

शुजालपुर में कौशल विकास केन्द्र
स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह को अवगत कराया गया कि शाजापुर जिले के शुजालपुर में कौशल विकास के लिये केन्द्र सरकार मदद से कौशल विकास केन्द्र शुरू किया गया है। केन्द्र के माध्यम से युवाओं को सोलर ऊर्जा, बांसकलां, हेण्डलूम का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। केन्द्र में वर्तमान में 40 युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें है। प्रदेश में अन्य जगहों पर भी इस तरह के सेंटर शुरू किये जाने के प्रयास किये जा रहे है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry