5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ खजुराहो प्रदेश में सबसे सर्द , ग्वालियर – चंबल संभाग के जिलों में भी ठंड पड़ रही

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
उत्तर भारत से बर्फीली हवाओं ने मध्यप्रदेश में ठंड फिर बढ़ा दी है। प्रदेश के 10 से ज्यादा शहरों में मंगलवार रात का पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया। 5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ खजुराहो सबसे सर्द रहा। ग्वालियर – चंबल संभाग के जिलों में भी ठंड पड़ रही है। बुधवार सुबह टीकमगढ़, खजुराहो, मंडला, सतना, सीधी में घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर के बीच रही। बाकी शहरों में धुंध रही।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सिस्टम के गुजरने के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा।

फिलहाल प्रदेश में दिन और रात का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री ज्यादा है. बड़े शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन की बात करें तो जनवरी के 14 दिनों में एक बार भी रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे नहीं गया है। यहां का तापमान 12 डिग्री से कुछ ही ऊपर है. उधर, ग्वालियर में दिन और रात दोनों ठंडे हैं।

प्रदेश में रविवार की रात रीवा की सबसे सर्द रात रही। यहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री तक पहुंच गया. खजुराहो में 6 डिग्री, सीधी में 6.8 डिग्री, दतिया में 7.5 डिग्री, सतना में 8.3 डिग्री, नौगांव में 9.8 डिग्री, उमरिया में 9.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. पचमढ़ी में तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया।

भोपाल में रात का तापमान 14.4 (तापमान डिग्री सेल्सियस में), इंदौर में 14.6, ग्वालियर में 8.8 और जबलपुर में 11.6, उज्जैन में 13 दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एसएन साहू ने बताया कि जम्मू में सामान्य से कम बर्फबारी हुई है. इससे उत्तरी हवाएं नहीं आ रही हैं और तापमान में गिरावट कम हो गयी है. 16 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर एक-दो दिन बाद प्रदेश में दिखेगा। इसके चलते हल्के बादल छाए रहेंगे। 20 जनवरी को सिस्टम गुजरने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry