मॉस्को
रूस ने अमेरिका के परमाणु हथियार नियंत्रण पर फिर से बातचीत शुरू करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक वार्षिक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका यूक्रेन को जब तक हथियार मुहैया कराता रहेगा तब तक इस वार्ता को शुरू करना संभवन नहीं है।
रूस को धमकी देना बंद करें पश्चिमी देशः लावरोव
विदेश मंत्री लावरोव ने पश्चिमी देशों पर यूक्रेन को हथियार देने और रूसी क्षेत्रों पर हमला करने के लिए प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को मिल रहे अमेरिकी हथियारों के परवाह किए बगैर ही रूस यूक्रेन में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेगा। उन्होंने आगे कहा कि मॉस्को ने पश्चिमी देशों को परमाणु हथियारों की धमकी नहीं दी है, बल्कि रूस ने पश्चिम को चेतावनी दी है कि वह मॉस्को को धमकी देना बंद कर दें।
रूस के प्रति अपनी नीति में बदलाव करे अमेरिका
परमाणु हथियार नियंत्रण पर फिर से बातचीत शुरू करने के अमेरिकी प्रस्ताव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि रूस ने अमेरिका के इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की बातचीत के लिए वाशिंगटन को सबसे पहले रूस के प्रति अपनी मौजूदा नीति में बदलाव करने की जरूरत है।
पश्चिम को लेना चाहिए इतिहास से सीख
रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि हम यूक्रेन में जारी रूसी अभियान को हर हाल में सफल बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका सहित पश्चिम को इस बात की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए कि रूस को किसी भी तरह हराया जा सकता है। पश्चिम में जो भी लोग इस बारे में कल्पना कर रहे हैं या फिर इस तरह का कल्पना करते हैं उन्हें इतिहास पढ़ना चाहिए।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

