मध्य प्रदेश बोर्ड ने जारी किए 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के प्रवेश पत्र, स्कूलों से करें प्राप्त

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

 एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी और मार्च में किया जाएगा. एमपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट अपना एडमिट कार्ड स्कूल की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि एडमिट कार्ड इस बार ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है. ऐसे में स्टूडेंट्स को स्कूल की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर विजिट करना होगा.

इसके अलावा स्टूडेंट, मध्य प्रदेश सरकार के ऑनलाइन पोर्टल mpbse.mponline.gov.in पर भी स्कूल की सहायता से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्कूलों को लॉग-इन करना होगा. स्कूलों द्वारा आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करके स्टूडेंट्स को वितरित किया जाएगा. ऐसे में स्टूडेंट्स को प्रवेश पत्र के लिए अपने स्कूल में नियमित संपर्क में रहना चाहिए.

ऐसे मिलेगा प्रवेश पत्र

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा हाई स्कूल तथा हायर सेकेंड्री परीक्षाओं के लिए जारी किए गए प्रवेश पत्र को MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट, mpbse.nic.in पर एक्टिव लिंक या सीधे मध्य प्रदेश सरकार के ऑनलाइन पोर्टल, mpbse.mponline.gov.in पर जाकर डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए स्कूलों को लॉग-इन करना होगा। इसके बाद स्कूल अपने-अपने स्टूडेंट्स के प्रवेश पत्र (MP Board 10th, 12th Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद स्कूलों द्वारा हॉल टिकट का वितरण सम्बन्धित कक्षाओं में किया जाएगा। ऐसे में परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के लिए अपने स्कूल में संपर्क करना चाहिए।

MP Board Exam 2024: फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया है. कक्षा 10 की परीक्षाएं 5 से 28 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएंगी. वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की जाएंगी.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry