बीकानेर के मणकरासर गांव में जगह-जगह बिखरे शव, संदिग्ध परिस्थितियों में 20 से अधिक मोरों की मौत

छत्तीसगढ़ रायपुर

बीकानेर.

बीकानेर में सेरूणा थाना क्षेत्र के मणकरासर गांव में दो दर्जन राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत मिलने से खलबली मच गई। जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचते ही जांच शुरू कर दी और राष्ट्रीय पक्षी मोर के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले गए। आशंका जताई जा रही है कि किसी खेत में पड़े कीटनाशक के खाने से इनकी मौत हुई होगी।

हालांकि, अन्य कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने गांव के आसपास बेसुध पड़े मोरों को देखा। गांव के लोगों को इस बारे में जानकारी हुई तो मौके पर लोग जुट गए। दो दर्जन मोरों के शव मिले हैं। फिलहाल, मोरों को एकत्र किया गया है। मोरों के शवों की जांच की गई है कि इनके कहीं चोट तो नहीं लगी हुई है। दो दर्जन मोरों की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। वहीं, शवों को कब्जे में लेने के बाद उनको पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। गांव में इतनी संख्या में मोरों की मौत को लेकर दिन भर तरह-तरह की चर्चा बनी हुई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry