श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: प्रेस क्लब परिसर में 500 दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम किया आयोजित

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन सुअवसर पर श्री राम उत्सव राजधानी के रायपुर प्रेस क्लब में भी दीप प्रज्वलित कर मनाया गया जिसमें रायपुर प्रेस क्लब के सदस्य व पत्रकार साथी शामिल हुए और सभी ने 500  दीप जलाकर उत्साहपूर्वक उत्सव मनाया,पत्रकारों ने प्रेस कल्ब परिसर में दीपो से "जय श्री राम" लिखकर सजाया और दीप जलाया।

रायपुर प्रेस क्लब परिसर में श्री राम उत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार शाम को 500 दीप प्रज्वलित कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे वरिष्ठ पत्रकार अनिल पुसदकर मुख्य अतिथि ने प्रथम दीप प्रज्वलित किया साथ में पत्रकार पवन ठाकुर , लविंदर सिंघोत्रा, सीनियर परवेज खान जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने व तैयारी में सहयोग किया, विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रफुल्ल ठाकुर पूर्व उपाध्यक्ष रायपुर प्रेस क्लब शामिल हुए, प्रेस क्लब में दीप उत्सव की तैयारी में प्रेस क्लब कर्मचारी दीपक कुमार साहू, लता बाई व कार्यालय सचिव शिव दत्ता ने समय दिया। दीप प्रज्वलन के दौरान राहुल चौबे,मुकेश वर्मा,प्रदीप नामदेव, सुधा बाघ व अन्य उपस्थित रहे। सुधीर आजाद तम्बोली ने श्री राम उत्सव में उपस्थित सभी सम्मानित साथियों का आभार जताते हुए कहा की दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के लिए प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से मुझे प्रोत्साहित किया उन सभी सम्ममानीय जनों का विशेष धन्यवाद एवं आभार जिन्होंने वैश्विक विशेष अवसर पर कार्यक्रम के लिए प्रेरित किया जिसके फलस्वरूप अपने संस्था में दीप जलाकर साथ में एक और विशेष पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry