मंत्री सिलावट ने कहा विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति के लिए सतत प्रयास किए जाएं

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने निर्देश दिए हैं कि मध्य प्रदेश में निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं को गति प्रदान करें। विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 100 दिवस, 1 वर्ष 5 वर्ष एवं वर्ष 2047 तक के लिए कार्य योजना तैयार की जाए। विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति के लिए सतत प्रयास किए जाएं।

मंत्री सिलावट आज मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। बैठक में अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री सिलावट ने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृतियां प्राप्त करें। केन बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना में मध्य प्रदेश राज्य को आवंटित कार्य में गति लाते हुए परियोजना के लक्ष्यों को निर्धारित समय में प्राप्त किया जाए। अंतर राज्यीय ईआरसीपी (पूर्वी राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट) परियोजना से संबंधित कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण किया जाए।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल 24 जनवरी को उमरिया और सीधी के प्रवास में रहेंगे

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल 24 जनवरी को उमरिया और सीधी के प्रवास में रहेंगे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल प्रातः 7 बजे बांधवगढ़ पहुँचेंगे। उप मुख्यमंत्री बांधवगढ़ में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे दोपहर 2 बजे सीधी के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6 बजे सीधी से रीवा के लिये प्रस्थान करेंगे। उप मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम रीवा में करेंगे।

चना, मसूर एवं सरसों का उपार्जन 25 मार्च से

भोपाल

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने बताया है कि विभाग ने प्रदेश में रबी मौसम वर्ष 2023-24 में प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत चना मसूर एवं सरसों की उपज की उचित दर प्राप्त करने के लिए वार्षिक कैलेण्डर घोषित किया है । इससे किसानों को फसल का बेहतर दाम मिल सकेगा । उन्होंने बताया कि चना मसूर एवं सरसों का उपार्जन 25 मार्च से 31 मई 2024 तक किया जायेगा।

 

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry