बीकानेर.
बीकानेर पुलिस ने बड़ी मात्रा में तस्करी कर ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त की है। शराब की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक रुकवाकर तलाशी तो उसमें से हरियाणा और पंजाब मेड अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद की गईं हैं। पुलिस ने ट्रक चालक बालाराम पुत्र उम्मेदाराम निवासी बाड़मेर को गिरफ्तार कर लिया।
जामसर थाना अधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर श्री गंगानगर की ओर से आ रहे ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें से अलग-अलग ब्रांड की 1143 अवैध शराब पेटियां जब्त की गईं। ट्रक से बरामद की गई शराब गुजरात ले जाई जा रही थी। जब्त शराब की कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

