आगामी लोकसभा चुनाव के लिए फरवरी अंत तक कांग्रेस घोषित कर सकती है प्रत्याशी

राजनीती

भोपाल
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस फरवरी अंत तक प्रत्याशी घोषित कर सकती है। इसके लिए भोपाल में पांच दिन लगातार स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी, जिसकी शुरुआत तीन फरवरी से होगी। इसके पहले सभी लोकसभा समन्वयकों से कहा गया है कि वह अपनी रिपोर्ट बैठक से पूर्व दे दें। वहीं, ग्वालियर, उज्जैन और भोपाल में लोकसभा समन्वय समिति की बैठक होगी। इसमें सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रत्याशी चयन को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।

प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए चुनाव समिति बनाई जा चुकी है। लोकसभा समन्वयकों के साथ चुनाव समिति के सदस्य प्रत्याशी चयन को लेकर क्षेत्रवार बैठक कर रहे हैं। 31 जनवरी तक सभी समन्वयकों से अपनी रिपोर्ट देने के लिए कहा है। तीन फरवरी से स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी, जिसमें संभावित प्रत्याशी को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।यह बैठकें सात फरवरी तक चलेगी। उधर, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय समिति की बैठक करेंगे। इसमें चुनाव अभियान से लेकर प्रत्याशी के नामों पर चर्चा होगी। पार्टी का प्रयास है कि फरवरी अंत तक कुछ सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएं।

 
लोकसभा समन्वयकों की बैठकें चल रही
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि लोकसभा चुनाव के साथ-साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी चल रही है। विधानसभा वार सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं तो लोकसभा समन्वयकों की बैठकें चल रही हैं। चुनाव समिति के सदस्य साथ जा रहे हैं। प्रयास यही है कि सभी वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श कर आम सहमति के आधार पर प्रत्याशी का नाम प्रस्तावित हो। समन्वय समिति की बैठक अभी ग्वालियर, उज्जैन और भोपाल में रखी गई है। इसमें बीस लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी से लेकर चुनाव अभियान को लेकर चर्चा होगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry