अहम रोल में होंगे पृथ्वीराज

मनोरंजन

मुंबई

फिल्ममेकर करण जौहर ने रविवार को अपनी नई फिल्म अनाउंस कर दी है। हालांकि, करण ने इस बारे में खुलकर कोई डिटेल नहीं दी पर रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में काजोल, साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को कास्ट किया गया है।

इस फिल्म की जानकारी देते हुए करण ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, यह एक फिल्म अनाउंसमेंट नहीं है.. पर यह हो सकती है…आपकी मदद से। हम बीते एक साल से इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं पर हमने इसे छुपा कर रखा है, इसकी डिटेल्स किसी से शेयर नहीं की। यहां तक कि इस फिल्म के क्रू मेंबर्स को भी इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता और यह डिसीजन एक डेब्यूटेंट डायरेक्टर ने लिया है। यह फिल्म तैयार है और जल्द ही रिलीज की जाएगी। कोई गेस अगर आप फिल्म के टाइटल और बाकी डिटेल्स को सही गेस कर पाते हैं- तो हमें आपको फिल्म की झलक दिखाने के लिए बुलाने में बेहद खुशी होगी। करण के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के गेस लगा रहे हैं। कुछ का मानना है कि करण ‘दोस्ताना 2’ की अनाउंसमेंट करने वाले हैं तो वहीं कुछ इसे प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के ‘प्रोजेक्ट के’ से जोड़ रहे हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो करण इस पोस्ट में फिल्म ‘सरजमीं’ की बात कर रहे हैं।

इस फिल्म के जरिए करण 14 साल बाद काजोल के साथ काम करेंगे। दोनों ने आखिरी बार 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘माय नेम इज खान’ में साथ काम किया था। हालांकि, इसके बाद काजोल 2012 में रिलीज हुई करण की फिल्म ‘स्टूडेंट आॅफ द ईयर’ के एक गाने में भी नजर आई थीं। वहीं सुनने में आया है कि इस फिल्म से सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपना एक्टिंग डेब्यू और बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी भी अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर सकते हैं। साथ ही करण पहली बार साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ भी काम करते नजर आ सकते हैं। पृथ्वीराज ने हाल ही में पैन इंडिया ‘सालार’ जैसी हिट फिल्म दी है। करण की पिछली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ सुपरहिट रही थी। हाल ही में हुए 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट को इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry