स्लैब ढलाई के दौरान भरभराकर गिरा ब्रिज का हिस्सा, चार श्रमिक घायल, जशपुर में तीसरी बार गिरा निर्माणाधीन पुल

छत्तीसगढ़ रायपुर

जशपुर.

नारायणपुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम छह बजे रजौटी पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिसमें चार मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को कुनकुरी अस्पताल भेजा गया, जहां से तीन मजदूर मामूली चोट लगने से प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए हैं। एक मजदूर का हाथ टूटा है, जिसे अम्बिकापुर भेजा गया है। दरअसल, यह पुल गोतापारा रजौटी से नारायणपुर पहुंच मार्ग पर 2008 से बन रहा है, जो आज तक पूरा नहीं हो पा रहा है।

गांववाले इसे ग्राम देवता की नाराजगी कह रहे हैं क्योंकि इससे पहले भी दो बार पुल ढालने के बाद गिर गया। देवता नदी लांघने नहीं दे रहे हैं। इलाके के रामजन चौहान ने बताया कि कल स्लैब का ऊपरी हिस्सा ढालने का काम चल रहा था। निचला हिस्सा एक साल से बनकर तैयार था। शाम छह बजे के लगभग कर्मचारी ढलाई करके अंतिम लोड को फैला रहे थे कि अचानक पुल का स्लैब नीचे की ओर झुकने लगा और  बीच से टूट कर नदी में गिर गया। पुल पर काम कर रहे चार मजदूर घायल हो गए। मुंशी को भी चोट आई है।

इस हादसे की खबर सीएम निवास बगिया को हुई तो वहां से कलेक्टर जशपुर  को फोन कर हादसे के बारे में जानकारी दी गई और घायलों को इलाज के निर्देश देते हुए घटना की जांच का आदेश दिया गया है। वहीं सेतु निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने भी हादसे की जांच करने के लिए अम्बिकापुर से टीम भेजी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry