श्रीगंगानगर.
पुलिस-विद्यार्थी चौपाल का आयोजन बीकानेर समेत श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और अनूपगढ़ में भी किया जाएगा। बीकानेर के रवीन्द्र रंगमंच में आयोजित की गई इस चौपाल में स्कूल, कॉलेज और अन्य बच्चों के साथ संवाद कर उन्हें नशे और अपराध के दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम में स्कूल, कॉलेज और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले यूथ अगेंस्ट इल्लिट्रेसी संस्था के 550 बच्चों को बुलाया गया।
इस दौरान रेंज आईजी ओमप्रकाश पासवान से विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए। रेंज स्तर पर पुलिस की इस पहल का सामाजिक संगठनों एवं अन्य संस्थाओं ने स्वागत किया है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

