पश्चिम बंगाल में ममता लोकसभा चुनाव में भाजपा को शून्य पर ला देगी: टीएमसी

राजनीती

नई दिल्ली.
तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस की अधिक जिम्मेदारी है और उसे पश्चिम बंगाल से संबंधित सीटों के बंटवारे का मुद्दा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर छोड़ देना चाहिए। पार्टी ने कहा कि वह राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

यहां बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक के बाद टीएमसी नेता सुदीप बंधोपाध्याय ने संवाददाताओं को बताया, "यदि ममता बनर्जी कांग्रेस और वाम दलों को (विधानसभा चुनावों में) शून्य पर ला सकती हैं, तो यह भाजपा को भी शून्य पर (लोकसभा चुनावों में) पहुंचा सकती है।" उन्होंने कहा, "अगर कांग्रेस बंगाल में कुछ करना चाहती है तो उसे मामला ममता बनर्जी पर छोड़ देना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (इंडिया) में सबसे बड़ी पार्टी है और उस पर सबसे अधिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी गठबंधन की सदस्य बनी हुई है। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' और सीट-बंटवारे की बातचीत को लेकर कांग्रेस के साथ क्षेत्रीय पार्टी की शिकायतों को उजागर करते हुए उन्होंने कहा कि अगर मुख्य विपक्षी दल ने टीएमसी को यात्रा के बारे में पहले ही सूचित कर दिया होता तो बनर्जी इसमें शामिल हो सकती थीं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनकी मुख्य नेता को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण जब दिया तब बहुत देर हो चुकी थी। उन्होंने कहा, "हमें राहुल गांधी से कभी निमंत्रण नहीं मिला। हमें कल पार्टी से निमंत्रण मिला। जब यात्रा शुरू हो चुकी है तो इसका क्या मतलब है?" यात्रा बुधवार को पश्चिम बंगाल में पुन: प्रवेश कर रही है। बंधोपाध्याय ने कहा कि जनता दल (यू) अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गठबंधन से बाहर होना कोई झटका नहीं है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry