आरपीएफ जवान के हाथ में लगी, राइफल की सफाई करते समय अचानक चली गोली

राज्य

धौलपुर.

धौलपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवान अपनी राइफल की सफाई कर रहा था। इस दौरान अचानक गोली चलने से जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी जवानों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूत्रों से मिली जानकारी में आरपीएफ जवान निरंजन लाल मीणा मंगलवार को लोडेड राइफल की सफाई कर रहा था। इस दौरान गलती से ट्रगर दब गया और गोली उसके दूसरे हाथ में लग गई।

गोली चलने की आवाज से आरपीएफ जवानों के क्वार्टर में हड़कंप मच गया। अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो निरंजन के हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया था। साथियों ने उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। हालांकि, घटना को लेकर आरपीएफ ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। मामले में किसी भी प्रकार की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू नहीं की गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry