अजमेर.
अजमेर मंडल पर अजमेर यार्ड में लाइन नं. 3 पर सीसी एप्रैन मरम्मत का काम किया जा रहा है। इस कार्य के कारण नई दिल्ली-अजमेर-नई दिल्ली और आगरा फोर्ट-अजमेर-आगराफोर्ट ट्रेन अस्थाई तौर पर दौराई स्टेशन से आगमन और प्रस्थान करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उपरोक्त कार्य के कारण दिल्ली-अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और आगरा फोर्ट-अजमेर-आगराफोर्ट रेलसेवा निम्नानुसार दौराई स्टेशन पर आएगी व जाएगी।
गाडी संख्या 12015, नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस 31 जनवरी से 4 फरवरी तक अजमेर स्टेशन पर 12.55 बजे आगमन कर 13.10 बजे प्रस्थान कर दौराई स्टेशन पर 13.25 बजे आगमन करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12016, अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस दौराई स्टेशन से 15.25 बजे प्रस्थान कर अजमेर स्टेशन पर 15.40 बजे आएगी और 15.55 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 12195 आगराफार्ट-अजमेर 31 जनवरी से 4 फरवरी तक अजमेर स्टेशन पर 12.45 बजे आगमन कर 12.55 बजे प्रस्थान करेगी और दौराई स्टेशन पर 13.10 बजे आगमन करेगी। गाड़ी संख्या 12196, अजमेर-आगराफोर्ट दौराई स्टेशन से 14.20 बजे प्रस्थान कर अजमेर स्टेशन पर 14.35 बजे आएगी और 14.55 बजे रवाना होगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

