पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एक फरवरी तक राज्य का बकाया नहीं चुकाती है तो वह दो फरवरी से कोलकाता में प्रदर्शन करेंगी। मालदा में एक सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम में बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और धन का भुगतान न होने से प्रभावित लोगों से धरने में भाग लेने का आग्रह किया।
धरना कोलकाता के रेड रोड इलाके में बीआर आंबेडकर प्रतिमा के निकट आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सारा बकाया चुकाने के लिए एक फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं दो फरवरी से धरने पर बैठूंगी। अगर बकाया नहीं चुकाया गया तो मुझे पता है कि इसे आंदोलन के जरिये कैसे हासिल किया जा सकता है।''
उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से धरने में भाग लेने का आग्रह करती हूं… मैं सभी का समर्थन चाहती हूं।'' मुख्यमंत्री ने दावा किया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (पीएमजीएवाई) सहित केंद्र सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं के मद में राज्य का 7,000 करोड़ रुपये बकाया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

