आम आदमी पार्टी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने प्रदर्शन करेगी, मुद्दा है चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली

राजनीती

नई दिल्ली
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) दो फरवीर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन के आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। आम आदमी पार्टी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने प्रदर्शन करेगी।

अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को की प्रेस कॉन्फ्रेंस
चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव में भाजपा की जीत को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बेईमानी बताया था। उन्होंने कहा कि वोटों की गिनती के दौरान दिनदहाड़े बेईमानी करके भाजपा को जिता दिया गया। देश के लोकतंत्र के लिए ये गुंडागर्दी बेहद खतरनाक है।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में लगाया धांधली का आरोप
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर 30 जनवरी को कड़ी सुरक्षा के बीच मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव कराया गया। इसमें भाजपा प्रत्याशी मनोज को 16 वोट और आम आदमी पार्टी के कुलदीप को 12 वोट मिले। इसके अलावा बाकी वोट रद्द कर दिए गए।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वोटों की चोरी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के मेयर के पद पर जबदस्ती भाजपा के मेयर के उम्मीदवार को जिताया है। चुनावों में हार-जीत तो लगी रहती है, लेकिन देश नहीं हारना चाहिए। उन्होंने कहा कि टोटल 36 वोट थे। 16 वोट भाजपा को पड़ने थे और 20 वोट आई. एन. डी. आई. ए. को पड़ने थे, लेकिन पीठासीन अधिकारी ने हमारे आठ वोट कैंसिल कर दिए। यानी 25 प्रतिशत वोट इनवैलिड कर दिए थे।

उन्होंने कहा कि 36 वोटों को गिनने में इन्होंने धांधली की है, तो देश के बड़े चुनाव यानी लोकसभा चुनावों में कितनी धांधली करते होंगे। सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगाया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry