सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बजट पर दी प्रत‍िक्र‍िया, कहा- यह बजट भाजपा का ‘विदाई बजट’ है

उत्तर प्रदेश राज्य

लखनऊ
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा गुरुवार को संसद में पेश किए गए अंतरिम बजट को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 'विदाई बजट' करार दिया। यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर की गई टिप्पणी में कहा कि कोई भी बजट अगर विकास के लिए नहीं है और कोई भी विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वह व्यर्थ है। उन्होंने इसी टिप्पणी में आगे कहा कि भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकार्ड बनाया है, जो फिर कभी नहीं टूटेगा क्योंकि अब सकारात्मक सरकार आने का समय हो गया है। ये भाजपा का विदाई बजट है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अंतरिम बजट पेश किया। नरेन्द्र मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का यह चुनाव से पहले पेश होने वाला अंतिम बजट है।

लोक आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट: भाजपा
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने केंद्रीय अंतरिम बजट को लोक आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला बताया है। चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया  कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के के कुशल नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत 2024-25 का ‘केंद्रीय अंतरिम बजट' लोक आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला उत्कृष्ट बजट है। भारत के स्वर्णिम भविष्य की आधारशिला रखने वाला यह अंतरिम बजट गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु एवं भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में तथा भारत की समृद्धि और विकास को तीव्र गति प्रदान करने में मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मूल मंत्र को भी दर्शाता है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में माननीया वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman जी द्वारा प्रस्तुत 2024-25 का 'केंद्रीय अंतरिम बजट' लोक आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला उत्कृष्ट बजट है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry