इंस्टा पर 5.4 मिलियन से ज्याादा लोग फॉलो करते हैं लोग मोनालिसा को

मनोरंजन

मुंबई

भोजपुरी से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा की हर अदा पर लोग फिदा हैं। मोनालिसा की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनकी एक झलक पाने के लिए उनके चाहने वाले बेकरार रहते हैं। यही वजह है कि मोनालिसा अक्सर अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं।

इस बीच मोनालिसा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उनका लुक देखने लायक है। भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। सामने आई इन फोटोज में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा डीपनेक आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये लुक देखते ही बन रहा है। इन तस्वीरों में मोनालिसा ने कैमरे के सामने किलर पोज दिए हैं। उनका हर एक पोज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की इन तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

यह कहना गलत नहीं होगा कि मोनालिसा की हर अदा पर लोग जान छिड़क रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा आए दिन अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मालूम हो कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की इंस्टाग्राम पर लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टा पर 5.4 मिलियन से ज्याादा लोग फॉलो करते हैं।  जानकारी के लिए बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सलमान खान के शो बिग बॉस में नजर आई थीं। इस शो में मोनालिसा ने जमकर धमाल मचाया था।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry