दमोह
दमोह में शनिवार सुबह अचानक से घना कोहरा छा गया और ठंड बढ़ गई। यह कोहरा करीब 15 दिन बाद इस तरह छाया है, जबकि पिछले दिनों से लगातार सुबह होते ही तेज धूप निकल रही है। लोगों को ठंड से काफी राहत भी मिली है। शनिवार सुबह अचानक से कोहरे ने सफेद चादर ओढ़ ली और तापमान में गिरावट दर्ज होने के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया।
दमोह समेत प्रदेश के कुछ जिलों में फिर से शीतलहर चल रही है। इससे कड़ाके की ठंड फिर लौट आई है। मौसम में गर्माहट होने की वजह से स्कूल भी अपने निर्धारित समय से ही शुरू हो गए थे, लेकिन अचानक मौसम में परिवर्तन होने के कारण शनिवार सुबह बच्चे कांपते हुए स्कूल पहुंचे। सड़क पर 50 मीटर दूर चलने वाले वाहन भी नहीं दिखाई दे रहे थे। वाहन चालक अपने वाहनों की हेडलाइट जलाकर वाहन चला रहे थे। मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोग भी मौसम के बदलाव की वजह से घरों में ही दुबके रहे। मौसम वैज्ञानिक राजेश खब्शे के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की भी संभावना है। अभी दो-तीन दिन के लिए ठंड इसी तरह बनी रहेगी। मौसम में अचानक आए इस परिवर्तन ने लोगों को एक बार फिर कांपने के लिए मजबूर कर दिया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

